हीरोडीह बीओआई की नई शाखा भवन का उद्घाटन

Apr 10, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह जिले के हीरोडीह में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन पांडेडीह मोड़ के समीप किया गया। आंचलिक प्रबंधक अश्विनी कुमार मित्तल ने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर किसानों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

हीरोडीह बीओआई की नई शाखा भवन का उद्घाटन

हीरोडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले में हीरोडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की नई शाखा भवन का पांडेडीह मोड़ के समीप शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक अश्विनी कुमार मित्तल, अंचल अधिकारी धीरेंद्र श्रीवास्तव एवं शाखा प्रबंधक मंजीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आंचलिक प्रबंधक मित्तल ने कहा कि बैंक ग्राहकों को चाहिए कि वे बैंकिंग सेवाओं से अधिक से अधिक जुड़ें और उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

साथ ही बीमा, ऋण एवं अन्य वित्तीय सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बैंक अधिकारी अभिरंजन कुमार, करण तिवारी, लिपिक विजय हसदा, प्रशेनजीत दुबे सहित अन्य कर्मियों और स्थानीय लोगों की भी अच्छी उपस्थिति रही। बैंक नए भवन में शिफ्ट होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई तथा बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।