ताराटांड़ में नव निर्माण काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

Mar 17, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ में नव निर्माण काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 कुंवारी कन्याएं और हजारों महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा बराकर नदी तट पर पहुंचकर समाप्त हुई। पूजा-अर्चना आचार्य नागेश्वर पांडेय ने की। कलश यात्रा में जयकारों के साथ धूमधाम से आयोजन किया गया।

ताराटांड़ में नव निर्माण काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ में सोमवार को नव निर्माण काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं पूजा के बाद कलश लेकर ताराटांड़ मुख्य मार्ग होते हुए करीब तीन किलोमीटर दूरी तय कर बराकर नदी तट पर पहुंची। नटी तट पर जहानाबाद से आये आचार्य नागेश्वर पांडेय समेत अन्य पंडितों ने विधि-विधान से सभी कलशों की पूजा-अर्चना करवाई और कलश में जल भरवाया। पुनः कलश यात्रा काली मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गयी। बता दें कि कलश यात्रा मे 151 कुंवारी कन्याएं और हजारों महिलाओं ने भाग लिया था।

सभी कुंवारी कन्याएं माथे में कलश लेकर लाल पीले वस्त्र पहनकर क्रमागत रूप से आगे बढ़ रही थी। कलश यात्रा में ढोल, नगाड़ा सहित अन्य वाद्य यंत्र बजाए जा रहे थे। अनुष्ठान के मुख्य यजमान बिनोद बिहारी अपनी पत्नी पिंकी देवी संग प्रधान कलश को लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जय मां काली, जय श्री राम, जय बजरंग बली, जय मां दुर्गे के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मौके पर उपस्थित ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने बताया कि नवनिर्माण काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कहा कि मंगलवार को आचार्य व पंडितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर नवनिर्माण काली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं बुधवार को पूर्णाहुति के साथ मां कली प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा।मौके पर में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष बिनोद बिहारी, सचिव मनोज तुरी, कोषाध्यक्ष बिकास तुरी, राजकुमार तुरी, मिलन तुरी, सुरज तुरी, सागर तुरी, प्रदीप तुरी, कामदेव तुरी, सुजीत तुरी, सुदामा तुरी, बिनोद तुरी, मिथुन तुरी, सुरेश तुरी, भुनेश्वर राणा, सुदामा राणा, किशोरी शर्मा, आकाश विश्वकर्मा, हिमालय विश्वकर्मा, हर्षित अग्रवाल, तिरथ राम, भीम राणा, संतोष पंडित, निर्मल साव, दिलीप साव, योगेन्द्र साव, उमेश अग्रवाल सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।