पपीलो में समाजसेवी के आवास पर होली मिलन
सोमवार को तिसरी प्रखंड के पपीलो गांव में समाजसेवी निरंजन राय द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से लोग एकत्रित हुए और रंग-गुलाल से होली मनाई। निरंजन राय ने आगंतुकों का स्वागत किया और सभी को होली की बधाई दी। भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

तिसरी, प्रतिनिधि। समाजसेवी निरंजन राय के तिसरी प्रखंड के पपीलो गांव स्थित आवास पर सोमवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर तिसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों सहित गावां और राजधनवार के भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस दौरान लोगों ने जमकर रंग और गुलाल से जमकर होली खेली। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं समाजसेवी निरंजन राय ने आगंतुकों का स्वागत किया और उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस उपलक्ष्य पर समाजसेवी निरंजन राय द्वारा मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के भोजन की व्यवस्था की गई थी।
उपस्थित लोगों ने रंग गुलाल के साथ-साथ भोजन का भी पूरा आनंद उठाया। निरंजन राय ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। हर किसी को आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से होली मनानी चाहिए। उन्होंने तमाम लोगों को होली त्योहार की बधाई दी। मौके पर भाजपा नेता रामचन्द्र ठाकुर, प्रह्लाद सिंह, डबलू सिंह, अमरदीप कुमार, मुखिया रवींद्र राय उर्फ रवि राय, कन्हैया सिंह, रामदेव सिंह, विनोद बरनवाल, लक्ष्मण मोदी, संत राय, पिंकेश सिंह, मनोज पांडेय, लालू यादव, अंकज सिंह, मुकेश प्रजापति, संतोष गुप्ता, अजय प्रजापति सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


