महायज्ञ को लेकर बजरंगबली मन्दिर प्रांगण में ध्वजारोहण

Mar 01, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

झुमरी गांव में श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ध्वजारोहण शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। महायज्ञ 20 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा और इसमें प्रसिद्ध कथा वाचिका संगीता सुमन जी कथा करेंगी।

महायज्ञ को लेकर बजरंगबली मन्दिर प्रांगण में ध्वजारोहण

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के नवागढ़ चट्टी पंचायत के झुमरी गांव में आयोजित होनेवाले श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बडे धूमधाम से बजरंगबली मन्दिर प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत बड़े ही धूमधाम से ढोल बाजा के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम के नारे के साथ गांव भ्रमण किया गया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष केदार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि महायज्ञ 20 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सुप्रसिद्ध सरस कथा वाचिका संगीता सुमन जी रामचरित मानस कथा करेंगी तथा यज्ञाचार्य पंडित दाशरथि प्रपन्ना जी के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

मौके पर यज्ञ कमेटी के सचिव घनश्याम चौधरी, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, कैलाश चौधरी, सिकन्दर चौधरी, संजय चौधरी, चेतलाल चौधरी, गणेश ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।