खरगडीहा महायज्ञ में की गई गंगा आरती
जमुआ प्रखंड के खरगडीहा में आयोजित रामचरित मानस महायज्ञ के छठे दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। काशी के विद्वान पुजारियों द्वारा की गई आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यज्ञ समिति ने इसे क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आयोजित किया, जिसमें स्थानीय लोग और कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में आयोजित रामचरित मानस महायज्ञ के छठे दिन गंगा आरती की गई। काशी के विद्वान पुजारियों द्वारा की गई भव्य गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भव्य आरती और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा यज्ञ स्थल गूंज उठा। काशी की तर्ज पर गंगा आरती में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। काशी से आए पुजारियों ने जब शंखनाद और डमरू की ध्वनि के साथ गंगा मैया की विशेष आरती शुरू की, तो दृश्य अद्भुत बन गया। गंगा आरती में लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी, लोग भक्ति के सागर में डूब गए। आध्यात्मिक वातावरण से भाव-विभोर हुए लोग महायज्ञ के छठे दिन रामचरित मानस पाठ और प्रवचन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि काशी जैसी गंगा आरती का अनुभव स्थानीय लोगों के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक क्षण था, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। कहा गया कि यह महायज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव, यज्ञ समिति अध्यक्ष रविकांत भदानी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र राम, सचिव अनूप कुमार, उप सचिव सूरज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सुंदर राम भदानी, मनीष कुमार साहू, दयानंद साहू, मीडिया प्रभारी अनूप चंद्रवंशी, आशीष भदानी सक्रिय सदस्यों में पिंटू साहू, मनीष भदानी, नंदकिशोर साहू, सुमित साहू, मनीष भदानी, राजेश राम, रविन्द्र साहू, ओझा राहुल साव, सुमित कुमार, रविंद्र साहू, रॉकी कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश साहू, अनुराधा देवी, पूनम देवी, राखी देवी, संतोष रविदास, प्रेम सोनी, आशीष सिन्हा, मिलन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण दिन-रात सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


