पांडेयडीह में छिनमस्तिका मंदिर परिसर में भव्य मेले आज
गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के पांडेयडीह गांव में छिनमस्तिका मंदिर परिसर में 25 जनवरी को भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में स्थानीय दुकानदार मिठाई, बर्तन, कपड़े, और मनिहारी की दुकानें लगाएंगे। मंदिर में माता छिनमस्तिका की पूजा भी की जाएगी, जो हर साल माघ शुक्ल सप्तमी को होती है।

गांडेय, प्रतिनिधि। प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के पांडेयडीह गांव स्थित छिनमस्तिका मंदिर परिसर में रविवार को भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला में स्थानीय दुकानदारों के द्वारा मिठाई, बर्तन, कपड़े, मनिहारी सहित विभिन्न दुकान लगाए जाएंगे। बता दें कि मंदिर में रविवार को माता छिनमस्तिका की पूजा भी की जाएगी। यह पूजा प्रत्येक वर्ष हिंदी महीना के माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि में की जाती है। मंदिर में लगभग 150 वर्ष पूर्व से प्रत्येक वर्ष माता की पूजा और मेला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष सप्तमी तिथि 25 जनवरी को है। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मां छिन्नमस्तिका गांव के मिश्रा परिवार की कुलदेवी है।
इस मंदिर में प्रतिदिन मां की पूजा की जाती है। मंगलवार और शनिवार को माता की विशेष पूजा की जाती है। उक्त मंदिर में सप्तमी तिथि को स्थानीय ग्रामीणों के अलावा देवघर, जामताड़ा, धनबाद सहित अन्य पडोसी जिले से भी ग्रामीण पूजा करने पहुंचते हैं। मेला की तैयारी को लेकर अहिल्यापुर पुलिस ने शनिवार को मंदिर का निरीक्षण किया। साथ ही मंदिर समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। प्रशासन के द्वारा मंदिर परिसर में बेरिकेडिंग की गई है। मेला में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अहिल्यापुर पुलिस की टीम मेला के दिन सुबह 4 बजे से रात 10 बजे निगरानी करती है और मेला स्थल में उपस्थित रहती है। पूजा और मेला को सफल बनाने में सफल बनाने में अमर मिश्रा, अखिलेश्वर मिश्रा, अशोक मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, चाहत मिश्रा, सोनू मिश्रा, संजय मिश्रा, बिपिन मिश्रा, बिनोद मिश्रा, राजन मिश्रा, सुशील मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों का अहम योगदान रहता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




