पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा का आयोजन

Mar 01, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

राजधनवार के करगाली खुर्द पंचायत के ग्राम दलदल में श्री श्री 1008 शतचण्डी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का पूर्णाहुति समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों ने मिलकर सहयोग किया।

पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा का आयोजन

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत करगाली खुर्द पंचायत के ग्राम दलदल में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री श्री 1008 शतचण्डी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार और दिव्य अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुई। पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के सैकड़ो गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ समिति के लोगों ने भंडारे में आये श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित रही कि हर आगंतुक ने संतोष और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 मार्च को भोजपुरी गायक टुनटुन यादव और माही मनीषा का विशाल कार्यक्रम होगा। मौके पर कोषाध्यक्ष मनोज यादव, सचिव सुदामा यादव, पंसस कुंदन यादव, रंजीत यादव, सुनील यादव, राजेश यादव, सुरेंद्र यादव, रमेश यादव, रामू यादव, सुरेश यादव, भोला यादव, संदीप यादव, अरविंद यादव, राजू राणा, रेवत हजाम, दीपक यादव, मोहन लाल यादव, प्रसिप यादव, विकाश यादव, कन्हैया यादव, दुलार चंद्र यादव, सिकन्दर यादव, पवन यादव सहित सैकड़ो समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।