Grand Community Feast Held for Durga Puja in Giridih भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGrand Community Feast Held for Durga Puja in Giridih

भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

गिरिडीह में दुर्गापूजा के मौके पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ भंडारे के प्रसाद के लिए उमड़ी। बीबीसी रोड स्थित श्री शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति में 1 बजे से 5 बजे तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 8 Oct 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

गिरिडीह, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में मंगलवार को कई जगहों पर भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का प्रसाद लेने के लिए हर जगहों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के बीबीसी रोड स्थित श्री शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। यहां दोहपर 1 बजे से 5 बजे तक भंडारा चला। इधर गांधी चौक स्थित बड़की दुर्गा मंडप और सेंट्रल पूजा कमेटी बनियाडीह में भी भंडारा हुआ। दोनों जगहों पर दोपहर से रात तक भंडारा का प्रसाद लेने श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बीबीसी रोड स्थित श्री शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति में भंडारा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रितेश सिन्हा, सचिव अजय राम, कोषाध्यक्ष निलेश सिंहा, सन्नी, चेतन, मानस, विशाल, रूपेश सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।