पीडीएस चावल कालाबाजारी मामला: आरोपी डीलर की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ गांव में जन वितरण प्रणाली के सरकारी चावल की कालाबाजारी का मामला एक बार फ

पीडीएस चावल कालाबाजारी मामला: आरोपी डीलर की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ गांव में जन वितरण प्रणाली के सरकारी चावल की कालाबाजारी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी डीलर की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। अब शिकायतकर्ताओं ने अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उपायुक्त गिरिडीह से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

क्या है मामला:

बीते 20 मई 2026 की रात लहरियाटांड़ के ग्रामीणों ने 'गौसिया स्वयं सहायता समूह' के संचालक सह पीडीएस डीलर नूर मोहम्मद को सरकारी राशन का चावल अवैध रूप से बेचते पकड़ा था। ग्रामीणों ने मौके पर एक वाहन (संख्या- JH 01 CR 2104) को जब्त किया, जिसमें करीब 20 बोरा (लगभग 9.5 क्विंटल) पीडीएस चावल लदा था। इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त गिरिडीह को दी गई। उपायुक्त के निर्देश पर धनवार के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच कर घोड़थम्बा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई।

जांच प्रक्रिया:

जांच के दौरान वाहन चालक रवींद्र राय ने स्वीकार किया था कि उसने यह चावल डीलर नूर मोहम्मद से लिया था। पुलिस ने चालक को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन मुख्य आरोपी डीलर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ग्रामीणों का आक्रोश:

इधर, मामले के मुख्य शिकायतकर्ता मंसूर अंसारी ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी नूर मोहम्मद उन्हें और उनके परिवार को लगातार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहा है। आरोपी के बढ़े मनोबल के कारण ग्रामीण भय के साए में जीने को विवश हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई, आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी और शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा देने की मांग की है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लहरियाटांड़ के ग्रामीणों ने किस आरोपी को सरकारी चावल की कालाबाजारी करते पकड़ा?
लहरियाटांड़ के ग्रामीणों ने 'गौसिया स्वयं सहायता समूह' के संचालक सह पीडीएस डीलर नूर मोहम्मद को सरकारी राशन का चावल अवैध रूप से बेचते पकड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।