Giridih Taekwondo Team Shines at National Championship with Two Golds and Three Silvers राष्ट्रीय ताईक्वांडो में गिरिडीह ने जीते दो स्वर्ण और तीन रजत पदक , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGiridih Taekwondo Team Shines at National Championship with Two Golds and Three Silvers

राष्ट्रीय ताईक्वांडो में गिरिडीह ने जीते दो स्वर्ण और तीन रजत पदक

गिरिडीह की ताईक्वांडो टीम ने रांची के खेलगांव में हुए तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। 28 राज्यों से लगभग 1000...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 31 Dec 2024 12:51 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय ताईक्वांडो में गिरिडीह ने जीते दो स्वर्ण और तीन रजत पदक

गिरिडीह। रांची के खेलगांव में 27 से 29 दिसंबर तक हुए तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह ताईक्वांडों की टीम ने प्रतिभा को लोहा मनवाया है। गिरिडीह टीम ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह से 6 खिलाड़ी कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय के साथ गए हुए थे। जिसमें 5 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे। गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह के उदय कुमार और विकास कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं आरव कुमार, राहुल कुमार राय, आयूष कुमार दास ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगियता में पूरे भारत के अलग-अलग 28 राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बताया कि प्रतियोगिता इस वर्ष की आखिरी प्रतियोगिता थी। गिरिडीह के ताईक्वांडो खिलाड़ी इस वर्ष जितने भी राज्य स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताएं हुई सब में पदक जीत कर गिरिडीह का नाम रौशन करने का काम किया है। पदक जीतने पर गिरिडीह के खिलाड़ियों को गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय कुमार शाहाबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार,आकाश कुमार स्वर्णकार, प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, मनोहर वर्मा, राजकुमार साव, पंकज कुमार आदि ने बधाई और शुभकानाएं दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।