Gridih News: राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में गोविन्द ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व
Gridih News: गिरिडीह के मकतपुर उच्च विद्यालय के विद्यार्थी गोविन्द अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दवाइयों और इंजेक्शनों को सुरक्षित तापमान पर ले जाने के लिए एक छोटा, पोर्टेबल फ्रीजर बनाया। विद्यालय के शिक्षकों और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उनकी उपलब्धि की सराहना की। उनकी भागीदारी गिरिडीह और झारखंड के लिए गर्व का विषय बनी।

Gridih News: गिरिडीह। मकतपुर उच्च विद्यालय, गिरिडीह के प्रतिभाशाली विद्यार्थी गोविन्द अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में गोविन्द ने अपने अभिनव वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोविन्द ने एक पोर्टेबल फ्रीजर तैयार किया है, जिसे छोटे बैग में आसानी से ले जाया जा सकता है। यह उपकरण दवाइयों और इंजेक्शनों को सुरक्षित तापमान पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में उपयोगी साबित हो सकता है। उसकी इस नवाचारी सोच को विद्यालय परिवार ने सराहा है।
इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन सिंह के मार्गदर्शन और विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार के तकनीकी सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने भी विद्यार्थी का उत्साहवर्धन किया तथा 10 अक्टूबर को विद्यालय के शारीरिक शिक्षक आशुतोष शुक्ला के साथ उसे रांची तक भेजने और लाने की व्यवस्था की। विद्यालय परिवार ने गोविन्द की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर पर उसकी सहभागिता गिरिडीह जिले और झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

