
जीपीएल: पवन पैंथर्स गिरिडीह ने दिल्ली को हराया
संक्षेप: गिरिडीह प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-3 का उद्घाटन गिरिडीह स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि डीसी रामनिवास यादव ने गुब्बारा उड़ाकर खेल का शुभारंभ किया। पहले मैच में पवन पैंथर्स ने ए टू आर दिल्ली को हराया। पवन पैंथर्स ने 246 रन बनाए और ए टू आर की टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई।
गिरिडीह। गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त गिरिडीह प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-3 का आगाज बुधवार को गिरिडीह स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि डीसी रामनिवास यादव और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने गुब्बारा उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आगाज किया। जीपीएल सीजन-3 का पहला मुकाबला पवन पैंथर्स गिरिडीह और ए टू आर दिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें पवन पैंथर्स गिरिडीह ने जीत दर्ज की। ए टू आर दिल्ली की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पवन पैंथर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाए।

पवन पैंथर्स के रजनीश कुमार ने 43 गेंद पर 101 रनों की शानदार पारी खेली। ए टू आर की तरफ से गेंदबाजी में आयुष और प्रियांशु ने 2-2 विकेट झटके। जीत के लिए 247 रन का लक्ष्य लेकर उतरी ए टू आर की टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई। इनकी ओर से तुषार ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। पवन पैंथर्स की तरफ से तरन खालसा और फुरकान अंसारी ने 3-3 विकेट झटके। अंपायरिंग की भूमिका सुजीत सिंह एवं अमित पांडेय ने निभाई। उदघाटन के दौरान जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, माले नेता राजेश सिन्हा, मनीष कुमार, रामजी यादव, विकास सिन्हा, विपिन तिवारी, कंपू यादव, मंगल सिंह, रॉकी सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, रुपेश रजक, मंतोष श्रीवास्तव, गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी, आशुतोष तिवारी, बबलू शर्मा, नवीन सिन्हा, अमित साहू, सुंदर पांडेय, आलोक रंजन, जीपीएल कमेटी के अविनाश यादव, प्रतीक सिन्हा, शैलेश कुमार सोनू, मीनू सिंह, मेराज खान, प्रथम वाधवा, शिव शंकर, विक्रम सिन्हा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




