सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मॉक ड्रिल

Mar 03, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह पुलिस ने होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में हुई इस ड्रिल में पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण, भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति बिगड़ने पर रणनीति अपनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वाटर कैनन और अन्य तकनीकों का भी अभ्यास किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मॉक ड्रिल

गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों को सावधान रहने की जरूरत है। गिरिडीह पुलिस ने होली त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। गिरिडीह पुलिस ने होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए न्यू पुलिस केंद्र पपरवाटांड़ में सोमवार को मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान दंगा जैसे हालात तैयार कर पुलिस कर्मियों को सिखाया गया कि भीड़ को कैसे नियंत्रित करना है, हालात बिगड़ने पर किस रणनीति से काबू पाना है। वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने की तकनीक का भी प्रशिक्षण दिया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान लाठी भांजना, टीयर गैस छोड़ना, कर्मियों के हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और चेस्ट गार्ड का अभ्यास किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।