अस्पताल से छुट्टी के बाद चोरी का आरोपी भेजा गया जेल
गिरिडीह में पचंबा पुलिस ने प्रेम कुमार पासवान को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 19 दिसंबर को गिरफ्तार होने के बाद उसे मिर्गी का...

गिरिडीह। पचंबा पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी होने के बाद चोरी के आरोप में गिरफ्तार करहरबारी निवासी प्रेम कुमार पासवान को शनिवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से प्रेम कुमार पासवान को छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद उसे रांची रिम्स से गिरिडीह लाया गया और उसके बाद अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 19 दिसंबर को पचंबा पुलिस ने प्रेम कुमार पासवान को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद प्रेम को मिर्गी का दौरा पड़ा था। मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। प्रेम की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा पचंबा पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।