36 वार्डों के नतीजे घोषित, डेढ़ दर्जन पुराने पार्षद जीते

Feb 28, 2026 02:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

शाहिद इमाम प्रशासन ने मतगणना के बाद सार्वजनिक किया। अधिकांश वार्डों पर नए चेहरे को पार्षद बनाकर जनता ने मौका दिया है, वहीं 36 में 15 पूर्व पार्षद

36 वार्डों के नतीजे घोषित, डेढ़ दर्जन पुराने पार्षद जीते

गिरिडीह। शुक्रवार को मतों की गिनती के बाद गिरिडीह नगर निगम के सभी 36 वार्डों के नतीजे सामने आ गए। हालांकि शहर की जनता ने नतीजे में कई चौंकानेवाले फैसले दिए हैं जिनको जिला प्रशासन ने मतगणना के बाद सार्वजनिक किया। अधिकांश वार्डों पर नए चेहरे को पार्षद बनाकर जनता ने मौका दिया है, वहीं 36 में 15 पूर्व पार्षद की वापसी हुई है। ये ऐसे पूर्व पार्षद थे, जिनकी पत्नी और भाई चुनाव जीते थे। चुनावी नतीजे कुछेक वार्डों में हैरान करनेवाला फैसला भी सुनाया है। इससे सम्बंधित वार्डवासी से लेकर शहर भी सकते में है। वार्ड नंबर 23 में मुन्ना रजवार ने पूर्व वार्ड पार्षद सह आजसू जिलाध्यक्ष मृत्युजंय कुमार यादव को 05 वोट से हराकर चकित कर दिया है, वहीं वार्ड नंबर 12 में पूर्व पार्षद अजय कुमार रजक चार वोट अधिक लाकर पुन: पार्षद बनने में कामयाब रहे।

वार्ड नंबर 29 से जीते दीपक यादव ने भाई सह पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की पत्नी मंजू देवी की सीट को सुदामा देवी से इस बार छीन लिया। इस बार सुदामा देवी के पुत्र पवन कुमार चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में जिन पुराने पार्षदों (पत्नी/परिवारवाले) की वापसी हुई है, उसमें अनिल कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार यादव, अशोक राम, अजय कुमार रजक, महबूब आलम अंसारी, उर्मिला देवी, राजकुमार भुईयां, नुरुल होदा, शगुफ्ता परवीन, बुलंद अख्तर, रीता चौरसिया, पूजा कुमारी आदि हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।