ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगिरिडीह मंडल कारा की सुरक्षा की जांच

गिरिडीह मंडल कारा की सुरक्षा की जांच

गिरिडीह मंडल कारा के सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने सोमवार की देर रात मंडल कारा गिरिडीह की...

गिरिडीह मंडल कारा की सुरक्षा की जांच
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 06 Dec 2017 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह मंडल कारा के सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने सोमवार की देर रात मंडल कारा गिरिडीह की सुरक्षा की जांच की। उन्होंने कारा के सभी संतरी पोस्टों की जांच की गयी। पोस्ट नंबर एक में मरम्मत का काम चल रहा था, जिस कारण इस पोस्ट पर होमगार्ड के जवान प्रतिनियुक्त नहीं थे, परंतु संतरी पोस्ट की जांच से पता चला कि पोस्ट मरम्मत के क्रम में भी यहां संतरी ड्यूटी लगाया जा सकता है। उन्होंने गार्ड प्रभारी को संतरी पोस्ट नंबर एक पर भी संतरी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एलएमजी पोस्ट पर दो हवलदार की तैनाती भी करने का निर्देश दिया गया। गिरिडीह मंडल कारा की सुरक्षा में जैप -5 देवघर एवं जिला बल के जवान तैनात हैं। उल्लेखनीय रहे कि गिरिडीह मंडल कारा में कई कुख्यात नक्सली के साथ-साथ अपराधी बंद हैं। इसके अलावा गिरिडीह नक्सल प्रभावित जिला में शामिल है। गिरिडीह में कैदी वाहन एवं होम गार्ड कैम्प पर नक्सली हमला हो चुका है। कैदी वाहन पर हुए नक्सली हमले के बाद से कैदियों को गिरिडीह में गिरिडीह मंडल कारा से अदालत लाने व अदालत से वापस मंडल कारा ले जाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। आइपीएस सुरेंद्र कुमार झा गिरिडीह के एसपी का प्रभार संभालने के बाद एक-एक कर जिले की हर चीज को देख व समझ रहे हैं। ताकि यह पता चल सके कि गिरिडीह मंडल कारा की सुरक्षा की वास्तविक स्थिति क्या है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें