Gridih News: 40 कर्मियों पर दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली देने की जवाबदेही
Gridih News: गिरिडीह में दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने 40 मिस्त्रियों को तैनात किया है। डीवीसी से शटडाउन होने पर करहरबारी पावर ग्रिड से शहर के फीडरों को बिजली मिलेगी। बस स्टैंड पीएसएस को अब ग्रिड से सीधी आपूर्ति भी होगी, जिससे उसे दो स्रोतों से बिजली मिल सकेगी।

Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह शहर को दुर्गापूजा पर निर्बाध बिजली मिल रही है और आगे भी मिलेगी। जेएसइबी ने ऐसी व्यवस्था कर रखी है कि यदि डीवीसी से शट डाउन होता भी है तो करहरबारी पावर ग्रिड से शहर के फीडरों को बेझिझक बिजली की आपूर्ति होगी। ऐसे बिजली विभाग ने 40 मिस्त्रियों को शहर की दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली देने की जवाबदेही सौंप दी है। अधीक्षण अभियंता मो. शकील आलम की मानें तो शहर सहित ग्रामीण इलाकों को निर्बाध बिजली दी जा रही है। हालांकि 13 अक्तूबर को डीवीसी ने सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े 7 बजे, पौने 8 बजे तक शट डाउन लिया था।
कहा कि यदि डीवीसी शट डाडन नहीं ले तो शहर को निर्बाध बिजली मिलती रहेगी। ऐसे बस स्टैंड पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को यह खबर सुकून देगी। दरअसल, इस पीएसएस को डबल सोर्स से बिजली मिलेगी। डांडीडीह पीएसएस को डीवीसी और ग्रिड से बिजली मिलती है। इससे बस स्टैंड पीएसएस को भी आपूर्ति की जाती है। अब बस स्टैंड पीएसएस को ग्रिड से भी सीधे बिजली आपूर्ति होगी।जरुरी नंबरकंट्रोल नंबर: 8580062143इइ साउथ: 919955223702एसडीओ शहर: 9431135724एसडीओ ग्रामीण: 9431135725जेई शहर: 8789234201


