गिरिडीह जिला कांग्रेस की जम्बो कमेटी घोषित

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह जिले में कांग्रेस कमेटी की नई घोषणा की गई है। इसमें 10 उपाध्यक्ष, 21 महासचिव, 46 सचिव और 1 कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जिसमें संगठन विस्तार और विधानसभा की जिम्मेदारी शामिल है।

गिरिडीह जिला कांग्रेस की जम्बो कमेटी घोषित

गिरिडीह। गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा कर दी गई है। नई जिला कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 21 महासचिव एवं 46 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद की गई है। सभी को उनके पद के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्षों को जिलाध्यक्ष को सहयोग करने, मोर्चा संगठन का प्रभार और एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। महासचिवों को एक-एक प्रखंड और नगर में संगठन विस्तार करने की जिम्मेदारी मिली है।

सभी सचिवों को एक-एक मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। केडिया ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी निर्माण में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। खासकर काम करनेवाले लोगों को तरजीह दी गई है। केडिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का निर्देश है कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी। इसको बखूबी ध्यान में रखने का काम किया गया है। उन्होंने तमाम नये पदाधिकारियों को बधाई दी है। जिला पदाधिकारियों की सूचीगिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में मो. इकबाल, अशोक विश्वकर्मा, गौतम सिंह, मो. शमीम, समीर चौधरी, महमूद अली खान, महेश भगत, नकुल सिंह, विमल सिंह एवं नदीम अख्तर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिनेश विश्वकर्मा, रघुनंदन सिंह, सुदामा राम, मो. नेसाब, शुभम बरनवाल, पोरेस मित्रा, जुनैद आलम, गायत्री देवी, इंद्रदेव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्याम सुंदर साहा, अमित सिन्हा, दिलावर अंसारी, अनिल चौधरी, जगदीश मंडल, सुलेमान अख्तर, प्रो. मंजूर अंसारी, सैफुद्दीन खान, एहसान अहमद सिद्दिकी, वरूण कुमार सिंह, दीपू रवानी को महासचिव एवं संतोष राम, मंसूर अंसारी, उपेंद्र मोहली, देवानंद पंडित, सोनाराम मांझी, साहेबराम मांझी, सरजू रविदास, मनोज जायसवाल, करीम बख्श अंसारी, मुस्तफा अंसारी, मनीष मंडल, अरूण मंडल, गोबिंद राणा, रिजवान अंसारी, बृजेंद्र माथुर, जानकी राम, गुलाम मुस्तफा, मंजूर अंसारी, प्रमोद कुमार राय, सुरेश दास, प्रमोद चौधरी, रामाशीष तिवारी, डब्बू मियां, सहदेव पासवान, परमेश्वर यादव, प्रेमचंद कुमार यादव, नवलेश सिंह, करण यादव, रतन चौधरी, अमल सिन्हा, अर्जुन यादव, मनीष वर्मा, मुमताज अंसारी, अख्तर अंसारी, कपिलदेव राय, रामनारायण दास, किशोर राय, प्रदीप पांडे, बिरेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, मो. नेमूल अंसारी, मो. तौसीफ, अब्दुल अजीज अंसारी, परवेज अंसारी, रणविजय हाजरा एवं मनोज साव को सचिव बनाया गया है। अनिमेष देव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।