ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडअनुज के शतक से गिरिडीह ने साहेबगंज को 141 रनों से हराया

अनुज के शतक से गिरिडीह ने साहेबगंज को 141 रनों से हराया

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप का मैच शुक्रवार को गांधी मैदान गोड्डा में गिरिडीह बनाम साहेबगंज के बीच खेला गया। जिसमें गिरिडीह की टीम ने...

अनुज के शतक से गिरिडीह ने साहेबगंज को 141 रनों से हराया
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 23 Feb 2019 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप का मैच शुक्रवार को गांधी मैदान गोड्डा में गिरिडीह बनाम साहेबगंज के बीच खेला गया। जिसमें गिरिडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 250 रन बनाए।

गिरिडीह की ओर से अनुज विद्यार्थी ने नाबाद 127 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वकील अहमद ने 41 व प्रेम चौरसिया ने नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। साहेबगंज की ओर से श्याम तिवारी ने 2 विकेट लिए। 251 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी साहेबगंज की टीम को गिरिडीह ने 27.3 ओवर में 109 रनो पर ढ़ेर कर दिया। साहेबगंज की ओर से रवि कुमार ने 20 रन बनाए। जबकि गिरिडीह की ओर से प्रेम चौरसिया ने 3 तथा अनुज विद्यार्थी एवं सागर कुमार ने 2-2 विकेट लिए। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अनुज विद्यार्थी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को गिरिडीह का दूसरा मैच जामताड़ा से होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें