धान अधिप्राप्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव ने आपूर्ति विभाग की बैठक में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को समय पर भुगतान और अधिप्राप्ति केंद्रों पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सरकार की प्राथमिकता के अनुसार, सभी पात्र किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

धान अधिप्राप्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें धान अधिप्राप्ति कार्यों की प्रगति, किसानों को हो रहे भुगतान, केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि धान अधिप्राप्ति कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह सुनिश्चित करें कि जिले के सभी पात्र किसानों से समय पर धान की खरीद हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिप्राप्ति केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने धान खरीद की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने किसानों का निबंधन हुआ है, कितने किसानों से धान की खरीद हुई है।

कितने राशि का भुगतान किया गया है। निर्देश दिया कि किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही भुगतान करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।