स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाएं: डीसी
गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव ने पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों के बेहतर उपयोग और सेवा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग रहने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पीएम-अभिम (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन), हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग और संवेदनशील होकर कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया। पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत कार्यों की समीक्षा हुई, जिसमें विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
पीएम-अभिम योजनान्तर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता एनआरईपी/ विशेष प्रमंडल/ भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि कार्यों में तेजी लायें। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरहवारी व कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य नहीं करने की स्थिति में उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति होनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि यहां के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम रूप से मिल सके। कोई बच्चा न छुटे, इसलिए नियमित टीकाकरण जरूरी है। कहा कि सभी अस्पताल- नर्सिंग होम में संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें। इसके अलावा उन्होंने नेशनल टीबी, ई संजीवनी पोर्टल, एनीमिया मुक्त भारत, टीबी मुक्त पंचायत, निश्चय मित्र, एएनसी रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद जफरुलाह, उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, यक्ष्मा पदाधिकारी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


