
अनुमंडल अस्पतालों में अनुभवी चिकित्सक करें बहाल: डीसी
गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी से काम करने की सलाह दी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करने की आवश्यकता बताई गई।
गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने पर जोर दिया। कहा कि उपलब्ध संसाधनों को बेहतर तरीके से उपयोग करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और विस्तार का लाभ मरीजों को दिया जा सके। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेवारी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रयास करना होगा। उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा कि जो भी स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, नर्स, एएनएम अपने दायित्वों में लापरवाही बरतने का काम करते हैं, उनको चिन्हित कर कार्रवाई के लिए लिखें। एमओआईसी को निर्देशित किया कि नियमित समीक्षा करें, आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच करें, उपलब्ध संसाधनों को बेहतर उपयोग करने की जिम्मेवारी का निर्वहन करें।
इसके पूर्व सदर अस्पताल में कार्यरत स्टॉफ, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा नियमित मॉनिटरिंग, दवा उपलब्धता, संसाधन, अस्पताल की नियमित सफाई, महिला चिकित्सकों व नर्सों की उपस्थिति, ओपीडी संचालन एवं रख-रखाव, आयुष्मान भारत के तहत लाभान्वित संख्या, ब्लड बैंक का संचालन सहित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान निर्देशित किया कि स्वास्थ्य की सेवाओं को जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता दें और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। सिविल सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद जफरुलाह को सभी अनुमंडल अस्पतालों में अनुभवी चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने का टास्क दिया गया, ताकि अस्पतालों में मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता और विशेषज्ञता को बढ़ावा मिले। बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उपाधीक्षक, समाज कल्याण पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, यक्ष्मा पदाधिकारी, डीपीएम, एनएचएम आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




