सजग और संवेदनशील होकर कार्य करें स्वास्थ्यकर्मी

Jan 11, 2026 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सजग और संवेदनशील होकर कार्य करें स्वास्थ्यकर्मी

गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग के सफल क्रियान्वयन व संचालन पर महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें उन्होंने विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग व संवेदनशील होकर कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया। बैठक में पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

पीएम-अभिम योजनान्तर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता एनआरईपी/ विशेष प्रमंडल/ भवन प्रमंडल को निदेशित किया कि कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरहवारी व कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य नहीं करने की स्थिति में उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि सभी अस्पतालों में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति होनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि यहां के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम रूप से मिले। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद जफरुलाह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।