Gridih News: दहेज हत्या में दोषी करार
हिन्दुस्तान, गिरडीह
Gridih News: गिरिडीह की जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छह प्रीति कुमारी की अदालत ने गीता देवी बनाम विक्रम रवानी मामले में आरोपी विक्रम रवानी को दहेज हत्या और दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराया। दोषसिद्धि भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी और 498ए के तहत हुई। मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 424/2017 से संबंधित है। सजा पर सुनवाई के लिए अदालत ने 15 अक्टूबर की तारीख तय की है।

Gridih News: गिरिडीह। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छह प्रीति कुमारी की अदालत ने दहेज हत्या एवं दहेज के मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने के एक मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने गीता देवी बनाम विक्रम रवानी के मामले में फैसला दे दिया है। अदालत ने आरोपी विक्रम रवानी को आईपीसी की धारा 304बी और 498ए के तहत दोषी ठहराया है। यह मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 424/2017 से संबंधित है। अदालत ने इस मामले में सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।


