नैनी सक्सेना ने मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य पद पर योगदान किया। उन्होंने निवर्तमान प्राचार्य डॉ अशोक से पदभार लिया। इस दौरान डॉ अशोक ने बुके देकर उनका स्वागत किया। सक्सेना इसके पूर्व विमेंस कॉलेज रांची में जूलॉजी की प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। नैनी ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य अब गिरिडीह कॉलेज को टॉप पर पहुंचाना होगा। नवनियुक्त प्राचार्य नैनी सक्सेना के समक्ष गिरिडीह कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य नैनी सक्सेना के समक्ष गिरिडीह कॉलेज में समस्याएं भी कम नहीं हैं। संसाधनों के मामले में आरके महिला कॉलेज की तुलना में गिरिडीह कॉलेज काफी पीछे है। काफी योजनाएं अनुमोदित होने के बावजूद अभी लंबित प्रक्रिया में हैं।
अगली स्टोरी