गिरिडीह मेयर पद से 03 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
गिरिडीह में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए नाम निर्देशन और नाम वापसी की प्रक्रिया पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कुल 370 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें 20 ने नाम वापस लिया। महापौर पद के लिए 19 नामांकन में 16 शेष हैं, जबकि बड़की सरैया नगर पंचायत के लिए 19 में से 17 नामांकन शेष हैं।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित नाम निर्देशन एवं नाम वापसी को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। प्रेस वार्ता में एसपी डॉ बिमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, डीपीआरओ अंजना भारती भी थी। उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 19 नाम निर्देशन दाखिल किया गया था, जिसमें 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 16 हैं।
जिसमें 02 महिला हैं। वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 17 है, जिसमें 17 महिला हैं। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 14 है। जिसमें 02 महिला है। साथ ही नगर निकाय के सभी वार्डों से कुल 370 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 20 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत 350 अभ्यर्थी है, जिसमें महिला 166 है। इसके अलावा उपायुक्त रामनिवास यादव ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले के मतदान केंद्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 166 मतदान केंद्र है। जिसमें 58 अतिसंवेदनशील और 35 संवेदनशील, 04 सामान्य मतदान केंद्र है। कुल बिल्डिंग पीएसएल 97 है। नगर निगम गिरिडीह से मेयर पद के प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी, प्रमिला मेहरा, डॉ समीर राज चौधरी, कामेश्वर पासवान, अर्जुन बैठा, प्रकाश दास, पंकज कुमार सागर, योगेश्वर महथा, गौरव कुमार, गोविंद तुरी, नागेश्वर दास, कृष्णा तुरी, प्रदीप पासवान, फूल देवी, बनारसी लाल दास और अनिल कुमार दास मेयर पद के प्रत्याशी हैं। बड़की सरैया नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी: आरती देवी, चेतना तर्वे, श्रुति प्रिया, कंचन देवी, लक्ष्मी देवी, कंवलप्रीत, बिनीता देवी, थमिया देवी, किरण नारायण, शालिनी देवी, आरती देवी, मंजू देवी, यशोदा कुमारी, मंदोदरी देवी, कंचन देवी, प्रितपाल कौर और शोभा देवी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। वार्ड पार्षद के लिए मैदान में हैं 216 प्रत्याशी : नगर निगम में वार्ड संख्या 01 से 36 तक पार्षद पद के लिए 232 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें 16 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। 102 महिला प्रत्याशी सहित 216 प्रत्याशी मैदान में है। नगर निगम वार्ड नंबर 01 में कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है, जिसमें 03 महिला हैं। वहीं वार्ड संख्या 02 में कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। वार्ड संख्या 3 में कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, इसके उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। वार्ड संख्या 04 में कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 03 महिला है। वार्ड संख्या 05 में कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। जिसमें 03 महिला है। वार्ड संख्या 06 में कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 01 महिला है। वार्ड संख्या 07 में कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है। जिसमें 01 महिला है। वार्ड संख्या 08 में कुल 08 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, इसके उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है। वार्ड संख्या 09 कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है। जिसमें 05 महिला है। वार्ड संख्या 10 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 01 महिला है। वार्ड संख्या 11 कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 12 है। जिसमें 01 महिला है। वार्ड संख्या 12 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। वार्ड संख्या 13 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 05 महिला है। वार्ड संख्या 14 में कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। जिसमें 04 महिला है। वार्ड संख्या 15 कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। जिसमें 04 महिला है। वार्ड संख्या 16 कुल 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 02 है। वार्ड संख्या 17 कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। जिसमें 03 महिला है। वार्ड संख्या 18 कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है। जिसमें 05 महिला है। वार्ड संख्या 19 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है। जिसमें 02 महिला है। वार्ड संख्या 20 कुल 09 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 09 है। जिसमें 09 महिला है। वार्ड संख्या 21 कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। वार्ड संख्या 22 में कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है। वार्ड संख्या 23 में कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 09 है। जिसमें 01 महिला है। वार्ड संख्या 24 में कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 12 है। वार्ड संख्या 25 में कुल 09 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 08 है। जिसमें 08 महिला है। वार्ड संख्या 26 कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। जिसमें 03 महिला है। वार्ड संख्या 27 कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। वार्ड संख्या 28 में कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 10 है। जिसमें 02 महिला है। वार्ड संख्या 29 में कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 10 है। वार्ड संख्या 30 में कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। जिसमें 04 महिला है। वार्ड संख्या 31 में कुल 08 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 07 महिला है। वार्ड संख्या 32 में कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है। जिसमें महिला 05 है। वार्ड संख्या 33 में कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। जिसमें 03 महिला है। वार्ड संख्या 34 में कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। वार्ड संख्या 35 में कुल 11 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 11 है। जिसमें 11 महिला है। वार्ड संख्या 36 में कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। जिसमें 04 महिला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


