राज्य में शीर्ष स्थान पर रही जीडी बगड़िया नर्सिंग स्कूल की छात्राएं

Jan 08, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह के जीडी बगड़िया स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सत्र 2021-24 की छात्राओं ने टॉप 5 में चार स्थानों पर कब्जा जमाया, जबकि 2022-25 के छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। संस्थान का नाम रौशन किया गया है।

राज्य में शीर्ष स्थान पर रही जीडी बगड़िया नर्सिंग स्कूल की छात्राएं

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जीडी बगड़िया स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्षिक परीक्षा में पूरे राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष स्थान लाकर छात्राओं ने संस्थान का पताका पूरे राज्य में फहराया है। संस्थान के प्रथम सत्र 2021-24 की छात्राओं ने जहां राज्य में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित टॉप 5 में चार स्थानों पर कब्जा जमाया वहीं सत्र 2022-25 के छात्रों ने राज्य में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा जमाते हुए संस्थान का नाम रौशन किया है। फाइनल ईयर में 94.25 प्रतिशत अंक लाकर संस्थान की जाह्नवी कुशवाहा स्टेट टॉपर बनीं। वहीं रश्मि कुमारी 94 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में दूसरे एवं अभिलाषा टुडू एवं राजीव कुमार दोनों ने 93.05 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राज्य में लगभग 150 के करीब जीएनएम के संस्थान हैं। जीडी बगड़िया स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने 2025 में आयोजित तृतीय एवं अंतिम सत्र की परीक्षा में राज्य भर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। साथ ही संस्थान के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में डिसटेंक्शन के साथ उतीर्ण हुए। जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान खातून 92.02 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में जीएनएम द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं। संस्थान के प्रथम सत्र की छात्राओं के इस शानदार और अद्वितीय प्रदर्शन से आह्लादित संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष अजय बगड़िया ने इसका सारा श्रेय छात्राओं के त्याग और परिश्रम तथा कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर किरण बेंदरिया के नेतृत्व एवं शिक्षकों की गुणवतापूर्ण शिक्षण को दिया है। ज्ञात हो कि जीडी बगड़िया स्कूल ऑफ नर्सिंग का प्रबंधन सिस्टर्स ऑफ जेएमजे सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी गुणवतापूर्ण व्यवस्था, अनुशासन एवं शिक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। प्राचार्या सिस्टर किरण बेंदरिया ने सभी छात्रों को बधाई दी है एवं शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;