Gridih News: दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को ले हुई बैठक
Gridih News: गावां प्रखंड के पिहरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के मेले की शांति और सुव्यवस्था को लेकर बैठक हुई। बैठक में दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मुहल्लों के लोगों की समिति गठित की गई। सर्वसम्मति से प्रतिमा विसर्जन बुधवार को करने का निर्णय लिया गया।

Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर पिहरा में शुक्रवार को दुर्गा पूजा में शांति व सुव्यवस्था को ले एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव और संचालन पूजा समिति के संयोजक बिनोद पांडेय ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा के अवसर पर लगनेवाले मेले में शांति व सुव्यवस्था पर चर्चा की गई। परिसर में दुकान को व्यवस्थित करने की जिम्मेवारी टुनटुन कुमार, महेंद्र चौधरी, पप्पू यादव, किशोरी लाल, उपमुखिया राजेश गुप्ता, एवं महेंद्र प्रसाद यादव को जिम्मेवारी दी गई। मेला के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर एक समिति का भी गठन किया गया। जिसमें विभिन्न मुहल्लों से लोगों का नाम चयनित किया गया।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा। बैठक में मुखिया अमित कुमार, सुरेंद्र साव, राजेन्द्र प्रसाद, अर्जुन साव, संतोष भगत, आनन्द प्रसाद यादव, राजकुमार सिंह, बालकिशुन प्रसाद, प्रवीण कुमार, अरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं राधेश्याम समेत कई लोग उपस्थित थे।


