गैंगरेप मामले में डीआइजी व एसपी हरलाडीह पहुंचें
पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना के छह दिन बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के प्रति राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है और DIG ने जांच की समीक्षा की है।

पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप मामले में घटना के छह दिन बाद भी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। गिरिडीह पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ते राजनीतिक दबाव भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। घटना को लेकर शनिवार को हजारीबाग के डीआईजी हरलाडीह पहुंचकर जांच पड़ताल की समीक्षा की। अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है। बताया जाता है कि हरलाडीह में जतरा मेला घूमने आई दो नाबालिक बच्ची के साथ बीते रविवार देर रात सुनसान इलाके में गैंगरेप की घटना घटी थी।
शर्मनाक घटना से क्षेत्र के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी बात है कि घटना के लगभग छह दिन बीतने के बाद भी मामले का उदभेदन नहीं हो पाया है। लाख कोशिश के बाद भी पुलिस को कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम द्वारा सघन तलाशी की जा रही है। तकनीकी सहारा भी लिया जा रहा है, पर नतीजा अबतक जीरो है। जानकारी के अनुसार मामले की छानबीन के दौरान कई संदिग्ध से पूछताछ भी की गई है पर आरोपियों को शिनाख्त नहीं हुई है। इस मामले में जिला आजसू के शिष्टमंडल पदाधिकारियों से मुलाकात कर अविलम्ब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं शुक्रवार को भाजपा जिला कमेटी ने भी पदाधिकारियों से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर कर दी गई है। घटना को लेकर शनिवार को हजारीबाग के डीआईजी व गिरिडीह एसपी हरलाडीह ओपी पहुंचकर जांच पड़ताल की समीक्षा की है। समीक्षा के दौरान डीआईजी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। समीक्षा के दौरान घटना के उदभेदन को लेकर रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि मामले को लेकर समीक्षा की गई है। नतीजा जल्द मिलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




