Ganesh Yadav Devoted Daka Bomb Pilgrim of Baba Dham for 15 Years 15 साल से सावन में डाक बम के रुप में प्रत्येक सोमवारी जलार्पण करते हैं गणेश, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGanesh Yadav Devoted Daka Bomb Pilgrim of Baba Dham for 15 Years

15 साल से सावन में डाक बम के रुप में प्रत्येक सोमवारी जलार्पण करते हैं गणेश

गिरिडीह के गणेश यादव पिछले 15 वर्षों से डाक बम के रुप में बाबाधाम जाकर जलार्पण कर रहे हैं। उन्होंने 2005 में बोल बम के रुप में जल चढ़ाना शुरु किया और 2009 से हर सोमवार को डाक बम के रुप में भी जलार्पण...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 7 Aug 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
15 साल से सावन में डाक बम के रुप में प्रत्येक सोमवारी जलार्पण करते हैं गणेश

गिरिडीह। गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र के बनियाडीह निवासी 38 वर्षीय गणेश यादव पिछले 15 साल से डाक बम जा रहे हैं। वे 2009 से सावन में हर सोमवार को डाक बम के रुप में बाबाधाम जाकर जलार्पण करते हैं। यही नहीं वे 20 साल से बोल बम के रुप में भी बाबाधाम में जलार्पण करते आ रहे हैं। आस्था व भक्ति का एक अलग जुनून गणेश के अंदर है। गणेश ने इस साल भी डाक बम के रुप में चारों सोमवार को बाबाधाम जाकर जलार्पण किया। वहीं एक बार बोलबम के रुप में भी देवघर पहुंचकर जल चढ़ाया। गणेश ने बताया कि उनकी उम्र 18 साल थी।

लोगों को बोल बम जाते देख उनको भी इच्छा हुई। 2005 में उन्होंने बोल बम जाना शुरु किया। वहां जाने पर उन्हें डाक बम की भक्ति के बारे में जानकारी हुई। ज्यादातर यूपी-बिहार के लोग डाक बम के रुप में जल चढ़ाने पहुंचते थे। उन्हें भी डाक बम के रुप में जल चढ़ाने की इच्छा हुई। इसके बाद 2009 से डाक बम के रुप में देवघर में जल चढ़ाना शुरु किया। बताया कि सावन महीने में वे हर रविवार को गिरिडीह से ट्रेन से सुल्तानगंज निकलते हैं। यहां से जल लेकर 18 से 20 घंटे में बाबाधाम पहुंचते हैं और हर सोमवार को जलार्पण करते हैं। बताया कि इस दौरान सावन में एक बार बोल बम भी जाते हैं। कोरोना में दो साल साइकिल से पहुंचे बाबाधाम गणेश ने बताया कि कोरोना में जब ट्रेन, बस सहित सभी तरह के परिचालन बंद हो गए थे, तब वे दो साल साइकिल से बाबाधाम पहुंचे और जलार्पण किया। बताया कि कोरोना काल में दो साल वे साइकिल से सुल्तानगंज और फिर वहां से जल उठाकर बाबाधाम पहुंचते थे और जलार्पण करते थे। बताया कि कोरोना काल में भी प्रत्येक सोमवारी को साइकिल से सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबाधाम जाकर जलार्पण करते थे। बताया कि लगभग 400 किमी की दूरी वे साइकिल से तय करते थे। कहा कि सावन आते ही ऐसा महसूस होता है कि बाबा भोलेनाथ का बुलावा आ गया है। भोले के भक्त के रुप में फेमस है गणेश बनियाडीह व आसपास क्षेत्र में गणेश यादव भगवान भोलेनाथ के भक्त के रुप में फेमस है। करमाटांड़ के प्रदीप कुमार, राजकुमार आदि ने बताया कि वे लोग सालों से गणेश को सावन में प्रत्येक सोमवारी से पहले डाक बम के रुप में बाबा धाम जाते देख रहे हैं। बताया कि आसपास क्षेत्र में यज्ञ का अनुष्ठान हो या महाशिवरात्रि जैसा त्योहार। हर अनुष्ठानों में गणेश भगवान भोलेनाथ के वेश में नजर आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।