Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGandey Police Takes Action Against Rising Theft Incidents with Business Meeting
स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ पुलिस ने की बैठक

स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ पुलिस ने की बैठक

संक्षेप:

गांडेय में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गांडेय पुलिस ने व्यापारियों के साथ एक बैठक की। एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने सुरक्षा उपायों पर चर्चा की, जिसमें रात्रि प्रहरी और सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से मदद की मांग की।

Wed, 3 Dec 2025 05:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के विभिन्न थानों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लगाम लगाने के उद्देश्य से गिरिडीह एसडीपीओ जीतबाहन उरांव की अध्यक्षता में गांडेय पुलिस ने बुधवार को गांडेय थाना परिसर में गांडेय, अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांडेय बाजार की तरह अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना क्षेत्र में भी रात्रि प्रहरी की व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात में सहमति बनी। बैठक में व्यवसायियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस विषय में एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। सभी व्यापारियों को दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्ती करती रहेगी। एसडीपीओ ने कहा कि रात्रि प्रहरी कर रहे ग्रामीणों की पुलिस मदद करेगी। एसडीपीओ ने तीनों थाना के थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के व्यापारी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के विषय में चर्चा करें। स्वर्ण व्यवसाई संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप स्वर्णकार ने कहा कि गांडेय क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हमलोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं। प्रशासन को हम सभी लोग यथासंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। बैठक में पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, गांडेय पुलिस इंस्पेक्टर कमाल खान, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी सहित गांडेय, अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कई स्वर्ण व्यवसाई उपस्थित थे। बैठक के बाद एसडीपीओ बुधुडीह बाजार पहुंचे और श्री दुर्गा ज्वेलर्स और बर्तन दुकान का निरीक्षण किया। बता दें कि उक्त दुकान में सोमवार की रात चोरों ने चांदी, सोना बर्तन व नगदी समेत लगभग 18 लाख के सामान की चोरी कर ली थी।