Gridih News: एमओ ने की रौनक एसएचजी पीडीएस दुकान के निलंबन की अनुशंसा

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गांडेय प्रखंड के चुटियाडीह गांव में रौनक एसएचजी नामक पीडीएस दुकान पर कार्रवाई शुरु की गई है। दुकान के संचालक के खिलाफ गांव वालों ने आवेदन दिया था, जिसके बाद दुकान की जांच की गई। जांच में अनाज की कमी पाई गई और डीलर के निलंबन की अनुशंसा की गई है।

Gridih News: एमओ ने की रौनक एसएचजी पीडीएस दुकान के निलंबन की अनुशंसा

Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चुटियाडीह गांव में संचालित रौनक एसएचजी नामक पीडीएस दुकान पर कार्रवाई की प्रकिया शुरु कर दी गई है। उक्त मामले को लेकर गांडेय एमओ अशोक राणा ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र भेजकर दुकान को निलंबित करने की अनुशंसा की है।

जांच की प्रक्रिया

बता दें कि कुछ दिन पूर्व उक्त पीडीएस दुकान के संचालक के खिलाफ ग्रामीणों ने आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में एमओ ने चुटियाडीह गांव पहुंचकर दुकान की जांच की थी। जांच के क्रम में एमओ ने दुकान के स्टाक की जांच की। स्टॉक में चावल, गेहूं सहित किसी भी प्रकार का अनाज नहीं मिला। एमओ ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में ग्रामीणों ने कहा कि डीलर अंगूठा लगवा लेने के बाद भी अनाज का वितरण नहीं करते हैं। डीलर कार्डधारियों का कार्ड भी अपने पास रख लेते हैं।

डीलर की स्थिति

बता दें कि उक्त डीलर को राशन वितरण के लिए गोदाम से अनाज भेजा गया था। डीलर के द्वारा उक्त अनाज को कार्डधारियों के बीच नहीं बांटा गया है और न ही अनाज डीलर के स्टाक में उपलब्ध पाया गया। इस विषय मे एमओ अशोक राणा ने कहा कि डीलर के निलंबित होने पर कार्डधारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सितंबर माह का राशन कार्डधारियों को महिला एसएचजी चुटियाडीह के माध्थम से मिलेगा। पुनः कार्डधारियों को स्वेच्छा के अनुसार नजदीकी राशन दुकान से राशन दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गांववालों ने दुकान के खिलाफ कब आवेदन दिया?−
गांववालों ने कुछ दिन पूर्व दुकान के संचालक के खिलाफ आवेदन दिया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: एमओ ने की रौनक एसएचजी पीडीएस दुकान के निलंबन की अनुशंसा