बीडीओ ने पंचायत सचिव और मुखिया के साथ की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गांडेय के बीडीओ निशात अंजुम ने पंचायत मुखियाओं और सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बीडीओ ने पंचायत स्तर पर योजनाओं को जल्द शुरू करने और मंईयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

बीडीओ ने पंचायत सचिव और मुखिया के साथ की बैठक

गांडेय। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने प्रखंड स्तर के सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने 15 वीं वित्त की योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन के संबध में विस्तृत चर्चा की। इस क्रम में बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर में 15 वीं वित्त की टाइड - अनटाइड योजनाओं को पंचायत स्तर में जल्द से जल्द शुरु करें। आबंटित राशि के अनुसार आवश्यक योजनाओं का संचालन करें। बीडीओ ने सभी पंचायत सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग संबंधित पंचायत में खुद से मंईयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन करें।

बैठक में पंचायती राज विभाग के प्रवीण कुमार, बीपीआरओ बैजनाथ महतो, कनीय अभियंता अब्दुल फारुक सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक और मुखिया उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।