Gridih News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन, 1.08 लाख श्रद्धालुओं को मिला लाभ

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में श्रावण माह के दौरान आयोजित दुम्मा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल समापन हुआ। एक माह तक चले शिविर में 1,08,565 ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी गईं। समापन समारोह में चिकित्सा कर्मियों और सेवादारों को सम्मानित किया गया।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन, 1.08 लाख श्रद्धालुओं को मिला लाभ
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन, 1.08 लाख श्रद्धालुओं को मिला लाभ

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्रावण माह में श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से आयोजित दुम्मा निःशुल्क चिकित्सा शिविर 2026 का शुक्रवार को एक माह की सफल सेवा के बाद विधिवत समापन हुआ। एक माह तक चले शिविर में कुल 1,08,565 ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला।

समापन समारोह

समापन समारोह में गिरिडीह क्षेत्र के महाप्रबंधक के एस गैवाल की उपस्थिति में शिविर में सेवा देनेवाले चिकित्सा कर्मियों को अनुभव प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं, शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित समापन समारोह में सेवादार बहनों ने महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी, सीएमओ, एसओ (पीएंडपी), मैनेजर (एचआर) समेत अन्य अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। इससे समारोह में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब उद्घाटन के दौरान अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करने वाले सेवादारों पर समापन के मौके पर महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। यह उनके एक माह के निःस्वार्थ सेवा-समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा। महाप्रबंधक गैवाल ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सा कर्मियों, सेवादारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से शिविर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की मिसाल बनी。

सामान्य प्रश्न

दुम्मा निःशुल्क चिकित्सा शिविर कब शुरू हुआ?
दुम्मा निःशुल्क चिकित्सा शिविर श्रावण माह में आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन, 1.08 लाख श्रद्धालुओं को मिला लाभ