Gridih News: अंबेडकर आवास के नाम पर राशि हड़पने का आरोप
Gridih News: गांडेय प्रखंड के कुंडलोहारी गांव में आवास मरम्मत के नाम पर अंबेडकर आवास योजना से राशि गबन का मामला उजागर हुआ है। पिंकी टुडू नाम की महिला ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच और राशि वापस कराने की मांग की है। बीडीओ ने जांच शुरू कर दी है।

Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के कुंडलोहारी गांव में आवास मरम्मत के नाम पर अंबेडकर आवास योजना की स्वीकृति दिलाकर राशि गबन करने का एक मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर भुक्तभोगी महिला ने गुरुवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन देकर जांच और राशि वापस कराने की मांग की है। बीडीओ को दिए आवेदन में प्रखंड के कुंडलोहारी गांव निवासी पिंकी टुडू (पति छोटेलाल मुर्मू) ने कहा है कि पंचायत के ही एक व्यक्ति ने मेरे गरीब व अशिक्षित आदिवासी महिला होने का फायदा उठाते हुए मेरे नाम से आवास मरम्मति की बात कहकर मेरे नाम से अंबेडकर आवास स्वीकृत कराकर सारी राशि की निकासी कर ली है। इस बीच आवास मरम्मति के नाम पर मात्र 20,000 बीस हजार रुपए दिया। शेष एक लाख दस हजार राशि हड़پ ली। पीड़िता ने कहा है कि मेरे नाम से स्वीकृत अम्बेदकर आवास की राशि वापस दिलाई जाये ताकि मैं अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर सकूं।
जिला अधिकारी ने की जांच
गांडेय बीडीओ निशात अंजुम शनिवार को प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के कुंडलोहारी गांव पहुंचकर आवास योजना में हुई अनियमितता के मामले की जांच की।
भुक्तभोगी से पूछताछ
इस क्रम मे बीडीओ ने भुक्तभोगी पिंकी टुडू के आवास को देखा और भुक्तभोगी से पूछताछ की। भुक्तभोगी पिंकी टुडू ने आवेदन में लिखे हुए शब्दों को बीडीओ के समक्ष दोहराया।
जांच की स्थिति
इस विषय में बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सभी बातें स्पष्ट होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ के साथ आवास योजना के प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


