
दवा दुकानदार के कर्मी से ठगी मामले में दो अज्ञात पर प्राथमिकी
गिरिडीह में एक दवा दुकानदार के कर्मी से 60 हजार रुपये ठगी की गई। कर्मी बैंक में पैसे जमा करने गया था, तभी दो युवकों ने उसे झांसे में लेकर पैसे ले लिए। बाद में रूमाल में केवल कागज के बंडल मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गिरिडीह, प्रतिनिधि। दवा दुकानदार के कर्मी से 60 हजार रूपये ठगी किये जाने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर पुलिस के अधिकारी टॉवर चौक स्थित इंडियन बैंक पहुंचे और सीसीटीव फुटेज खंगाला। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में ठगी करने वाले दोनों युवक का चेहरा दिख है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बता रही है। बतादें कि शहर के बक्सीडीह रोड स्थित दवा दुकानदार सुजीत कपिसवे का कर्मी छोटू कुमार 60 हजार रूपये लेकर मंगलवार को बैंक में जमा करने गया था।
वह बैंक के अंदर कैस काउंटर में पैसा जमा करने के लाईन में लगा। इसी बीच अचानक दो युवक उसके पास आये ओर उसे मनगढ़त कहानी सुनाना शुरू कर दिया। एक युवक ने उससे कहा कि उसका मालिक पैसा नहीं दे रहा था। इस वजह से उसने दो लाख चुरा लिया है। इसके बाद युवक दो लाख रूपये से भरे नोटों के बंडल को एक रूमाल में बंधा हुआ दिखा कर कर्मी को अपने झांसे में ले लिया और कर्मी को दो लाख रूपये ले लेने और उसे 60 हजार रुपये दे देने की बात की। यह सुनकर छोटू लालच में आ गया और रूपये देने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों युवक दवा दुकानदार के कर्मी को अपने साथ बोड़ो ले गये और रूमाल देकर 60 हजार रूपये ले लिया। थोड़ी देर बाद जब छोटू ने नोटों के बंडल से बंधे रूमाल को खोला तो उसके होश उड़ गए। रुमाल में नोटों की जगह कागज के बंडल था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




