चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में

May 06, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह में नगर पुलिस ने एक चालक समेत चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर भारतीय सेना और कैंटिन के नाम पर सस्ते कूलर और पंखे बेचने का आरोप है। पकड़े गए तीन व्यक्ति यूपी के निवासी हैं और खुद को सेना के जवान बताकर ठगी कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने एक चालक समेत चार संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इन संदिग्धों को भारतीय सेना और कैंटिन के नाम पर कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते में देने का झांसा देने के आरोप में स्थानीय लोगों द्वारा पकड़वाया गया है। पकड़े गये लोगों में एक वाहन चालक है जबकि तीन अन्य लोग हैं। चालक को छोड़ जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है वेलोग लोगों को अपना परिचय भारतीय सेना के जवान के रूप में देकर कैंटिन से सीधे सामान कूलर व पंखे देने का झांसा दे रहे थे। ये तीनों यूपी के रहने वाले बताये गये हैं।

अब तक के तफ्तीश में जो जानकारी पुलिस को मिली है उसके अनुसार तीनों धनबाद से एक वाहन बुक कर सामान को बिक्री करने गिरिडीह आये हुए थे। पुलिस इन तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। हालांकि अब तक पुलिस को कुछ विशेष हाथ नहीं लगा है। मामले में तफ्तीश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।