दो बाइकों की टक्कर में भाई-बहन समेत चार घायल
बिरनी के जरीडीह-जोरासाख मुख्य मार्ग पर तेलियाडीह में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। कृष्णा सिंह अपनी बहन को ससुराल से घर ले जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मारी। शराब पीकर तेज चलाने वाले चालक की वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरीडीह -जोरासाख मुख्य मार्ग के तेलियाडीह में दो बाइकों की टक्कर हो जाने से चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार को कृष्णा सिंह अपनी बहन को उनकी ससुराल मरकच्चो से लेकर अपने घर चिकमंजो जा रहे थे तभी तेलियाडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक शराब के नशे में धुत था एवं काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। घायल की पहचान कृष्णा सिंह (25), प्रेम कुमार(5), प्रीति सिंह (28) तथा विकास यादव (32) के रूप में हुई।
प्रीति सिंह ने बताया कि हमारी कोई गलती नहीं होने के बावजूद मेरे भाई कृष्णा सिंह एवं मेरे पांच वर्ष के बेटा का पैर टूट गया है। इसके अलावा मुझे भी चोट पहुंची। इतना सब इस वजह से हुआ क्योंकि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक शराब पीए हुए था । घटना के तुरंत बाद बिरनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अपने ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


