स्वास्थ्य उप केंद्र भवन के निर्माण का शिलान्यास
Mar 07, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
डुमरी में जिप सदस्य धनंजय प्रसाद ने लोहेडीह पंचायत के करमाटोंगरी में स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का शिलान्यास किया। लगभग 53 लाख की लागत से बनने वाला यह भवन जिला परिषद द्वारा कराया जा रहा है, जिससे लोहेडीह पंचायत और आसपास के गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

डुमरी, प्रतिनिधि। जिप सदस्य धनंजय प्रसाद ने शुक्रवार को लोहेडीह पंचायत के करमाटोंगरी में स्वास्थ्य उप केंद्र भवन के निर्माण का शिलान्यास किया। लगभग 53 लाख की लागत से उक्त भवन का निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया जा रहा है। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि भवन का निर्माण हो जाने पर लोहेडीह पंचायत सहित इससे सटे अन्य पंचायतों के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, विनोद महतो, मोहन दास, लालचंद महतो, आकाश कुमार, विनोद साव, संवेदक अजित सिंह आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


