Former Radha Swami Leader Arrested for Fraud and SC ST Violation in Giridih ठगी व धोखाधड़ी में राधा स्वामी संगठन का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFormer Radha Swami Leader Arrested for Fraud and SC ST Violation in Giridih

ठगी व धोखाधड़ी में राधा स्वामी संगठन का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

गिरिडीह/पचंबा में राधा स्वामी संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष शमीम अख्तर को ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बबलू दास की शिकायत पर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शमीम ने संगठन के नाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 4 Sep 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
ठगी व धोखाधड़ी में राधा स्वामी संगठन का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

गिरिडीह/पचंबा, हिटी। रुपए की ठगी, धोखाधड़ी एवं एससी-एसटी के मामले में राधा स्वामी संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अख्तर को पचंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शमीम को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। शमीम अख्तर की गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी निवासी बबलू दास की शिकायत पर पचंबा थाना में दर्ज मामले में थाना क्षेत्र के अलकापुरी से हुई है। शमीम की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उसके विरुद्ध अपनी-अपनी शिकायत लेकर कई लोग पचंबा थाना पहुंचे और अपनी-अपनी पीड़ा बताया। शमीम बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली का रहनेवाला है।

शमीम गाण्डेय विधानसभा सीट से जागरूक जनता पार्टी से चुनाव भी लड़ चुके हैं। क्या है मामला: प्राथमिकी दर्ज करानेवाले बबलू दास ने बताया कि उसे पता चला था की राधा स्वामी संगठन बाइक खरीदने में सहयोग करती है। उसे अपनी बहन के लिए स्कूटी लेना था तो तो वह राधा स्वामी संगठन के बनखंजो ऑफिस चला गया। ऑफिस में शमीम अख्तर मिले जो स्वयं को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया। शमीम ने उसे बताया कि गाड़ी वे लोग दिला देंगे जिसका 60 प्रतिशत राशि उसे देना होगा और 40 प्रतिशत रुपए संगठन देगा। शमीम के झांसे में आकर उसने 82 हजार रुपए दे दिए। 40 हजार रुपए ऑनलाइन एवं 42 हजार नकद उसने शमीम को दिया। इसके बाद उसे स्कूटी दे दी गई। बताया गया कि शेष राशि किस्त के तौर पर जमा होगा जो संगठन जमा करेगा। लेकिन कुछ दिन बाद ही बैंक से किस्त भरने का दबाव आने लगा। इसके बाद उसे समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। कई से हुई है ठगी: शमीम की गिरफ्तारी की खबर सुनकर पचंबा थाना में ठगी के शिकार कई लोग जुटे थे। जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के इसराफिल अंसारी ने बताया कि अपाची बाइक के लिए 01 लाख 20 हजार रुपये शमीम अख्तर को दिया था। शमीम अख्तर ने शेष राशि संगठन द्वारा दिए जाने की बात कही थी। ज़ब इनको भी किस्त जमा करने का दबाव आने लगा तब इन्हे पता चला कि उनकी बाइक फाइनांस कराकर शेष रूपये हड़प लिया गया है। कैसे हुई गिरफ्तारी : ठगी के शिकार लोग शमीम की तलाश में जुटे थे। इसी क्रम में बबलू एवं इसराफिल की मुलाकात मंगलवार को अलकापुरी में शमीम से हुई। इस दौरान शमीम उन दोनों से उलझ गया। इसके बाद बबलू एवं इसराफिल पचंबा थाना गये और पूरे मामले से अवगत कराया। मामले को पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गंभीरता से लिया और बनखंजो स्थित संगठन के कार्यालय से शमीम को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूरे मामले की तफ्तीश की गई। तफ्तीश में शमीम दोषी पाया गया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर शमीम को पचंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांडेय के अजय भदानी बरवाडीह के नरेश ने भी शमीम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शमीम ने चुनाव में खर्च कर दिया पैसा : पुलिस पूछताछ में शमीम अख्तर ने बताया कि उसने तीन व्यक्ति का पैसा संगठन में जमा नहीं किया है। वह जागरूक जनता पार्टी से उम्मीदवार था जो संगठन के लोगों की ही पार्टी है। चुनाव में उसने लगभग 48 लाख रुपए खर्च किए थे जिसमे संगठन की तरफ से उसे 23 लाख मिला था। शेष रूपये उसने अपना खर्च किया था। संगठन के द्वारा उससे कहा गया था कि जो पैसा आया है उसे खर्च करो बाद में एडजस्ट किया जायेगा। इसी बात पर उसने तीन लोगों का पैसा खर्च किया है। वहीं पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ठगी व धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली थी। तफ्तीश के दौरान मामला सही पाया गया। मामले में प्राथमिक दर्ज कर आरोपी शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने बताया शमीम पूर्व में हमारे संगठन में था लेकिन उसे 24 जुलाई को ही संगठन से निकाल दिया गया है। व्यक्तिगत रुप से वह ठगी कर रहा था। वह संगठन के एकाउंट में राशि नहीं जमाकर निजी एकाउंट में ले रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।