दिवंगत झामुमो नेता के परिजनों से मिले पूर्व सांसद

Feb 27, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या के बाद पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय उनके परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और हत्या की निंदा की। उन्होंने पुलिस से अपराधियों को गिरफ्तार करने की अपील की। भाजपा नेता भी इस मौके पर मौजूद थे।

दिवंगत झामुमो नेता के परिजनों से मिले पूर्व सांसद

डुमरी, प्रतिनिधि। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो के दिवंगत नेता राकेश महतो के शोकाकुल परिजनों से गुरूवार को पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय मिलने पहुंचे व ढाढस बंधाया। साथ ही शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो नेता की जिस तरह नृशंस हत्या की गई है वह निन्दनीय है। पुलिस इस जघन्य एवं निर्मम हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलावे। इस दौरान भाजपा नेता कामाख्या गिरि, नंदलाल महतो, पूर्व मुखिया महेश महतो, सीताराम महतो, टेकलाल महतो आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।