ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगिरिडीह सेंट्रल जेल में पूर्व सांसद प्रभुनाथ की पहचान कैदी नंबर 37

गिरिडीह सेंट्रल जेल में पूर्व सांसद प्रभुनाथ की पहचान कैदी नंबर 37

राजद के पूर्व सांसद सजायाफ्ता प्रभुनाथ सिंह की पहचान गिरिडीह केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर 37 बन गई है। वहीं उनके भाई दीनानाथ सिंह कैदी नंबर 38 हैं। प्रभुनाथ व दीनानाथ सिंह को मंगलवार देर रात...

गिरिडीह सेंट्रल जेल में पूर्व सांसद प्रभुनाथ की पहचान कैदी नंबर 37
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहThu, 26 Apr 2018 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

राजद के पूर्व सांसद सजायाफ्ता प्रभुनाथ सिंह की पहचान गिरिडीह केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर 37 बन गई है। वहीं उनके भाई दीनानाथ सिंह कैदी नंबर 38 हैं। प्रभुनाथ व दीनानाथ सिंह को मंगलवार देर रात घाघीडीह सेंट्रल जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिरिडीह केंद्रीय कारागार लाया गया। गिरिडीह केंद्रीय कारा में प्रभुनाथ सिंह व उनके भाई दीनानाथ सिंह की पहली रात कष्टदायक रही। घाघीडीह अपेक्षा गिरिडीह में सुविधाएं कम हैं। दोनों भाइयों को अलग से एक सेल में रखा गया है। बुधवार को प्रभुनाथ सिंह का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिला। जेल चिकित्सक ने प्रभुनाथ सिंह की जांच की। जेल अधीक्षक मो. इसरायल ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर दोनों को गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है। बुधवार को प्रभुनाथ का बल्ड प्रेशर बढ़ा हुआ था। पूर्व सांसद को गिरिडीह केंद्रीय कारा भेजने का आदेश 10 अप्रैल को ही घाघीडीह सेंट्रल जेल प्रशासन को मिला था। इसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस लाइन से फोर्स की मांग की थी परंतु चाकुलिया में होनेवाले नगर निकाय चुनाव के कारण फोर्स उपलब्ध नहीं हो पाया। चुनाव व मतगणना खत्म होने के बाद मंगलवार को घाघडीह सेंट्रल जेल से उन्हें गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट किया गया। प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग कोर्ट ने मशरक के विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। उनके भाई दीनानाथ सिंह और रितेश सिंह को भी उम्रकैद की सजा सुनायी गयी थी। अशोक सिंह की हत्या 3 जुलाई 1995 में पटना में हुई थी। सजा सुनाए जाने के बाद से प्रभुनाथ व उनके भाई दीनानाथ हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद थे। हजारीबाग केंद्रीय कारा में छापामारी के दौरान प्रभुनाथ सिंह के कक्ष से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थीं। इसके बाद प्रभुनाथ एवं उनके भाई दीनानाथ को जेल आईजी ने 15 जनवरी को घाघीडीह सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया था। घाघीडीह सेंट्रल जेल जाने के बाद प्रभुनाथ ने वहां पूर्व सांसद के लायक सुविधा व सुरक्षा नहीं होने की बात कही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें