दिवंगत कांग्रेसी नेता के परिजनों को ढाढस बंधाया

Feb 09, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने रविवार को देवरी के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और दिवंगत कार्यकर्ता संजय सिंह के परिवार से मिले। उन्होंने बताया कि मंईयां सम्मान योजना के तहत 20 हजार रुपये तक का ऋण बिना गारंटी उपलब्ध कराया जाएगा।

दिवंगत कांग्रेसी नेता के परिजनों को ढाढस बंधाया

देवरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने रविवार को देवरी के कई गांवों का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। रानीडीह, भोजपुरो, मंडरो, असको आदि गांवों का भ्रमण करते हुए गम्हारडीह गांव पहुंचे। जहां पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे दिवंगत संजय सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। बाद में वे पर्वतुडीह गांव पहुंचे। जहां पिछले दिनों दिवंगत हुए युवक गौतम कुमार राय के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बाद में बताया कि राज्य सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभार्थियों को बिना किसी गारंटी के 20 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराई जाएगी।

जिसमें सरकार के वित्त मंत्रालय एवं बैंकों के साथ बैठक हो चुकी है। मौके पर कपिलदेव राय, पुरुषोत्तम चौधरी, अवधेश राय, अजहर, संजीव कुमार, दीपक सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।