मृतकों के पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल, बंधाया ढांढस

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने तिसरी के चंदौरी में वज्रपात से मृतक अमन तुरी और नूनमणि तुरी के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और आर्थिक मदद की। इसके बाद, मरांडी ने गुमगी गांव जाकर कौशल्या देवी के परिवार से भी मिले और बच्चों की पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया।

मृतकों के पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल, बंधाया ढांढस

तिसरी। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तिसरी के चंदौरी में मृतक अमन कुमार तुरी और मृतक नूनमणि तुरी के पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मालूम हो कि 29 अप्रैल को वज्रपात से चंदौरी निवासी रामेश्वर तुरी के 12 वर्षीय पुत्र अमन तुरी और प्रीतम तुरी के पुत्र नूनमणि तुरी की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में अन्य चार लोग घायल हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर बाबूलाल मरांडी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चंदौरी गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने मृतक अमन तुरी और नूनमणि तुरी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर मौके पर पीड़ित परिवार को सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मरांडी ने अमन तुरी और नूनमणि तुरी के परिजन को कुछ आर्थिक मदद भी की। इसके उपरान्त मरांडी अपने सहयोगियों के साथ गुमगी गांव गए। जहां पर उन्होंने मृतक कौशल्या देवी के पीड़ित बच्चों और परिवार के लोगों से मुलाकात की और इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं बच्चों की पढ़ाई में मदद करने का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि स्व बासदेव विश्वकर्मा की पत्नी कौशल्या देवी की एक सप्ताह पहले गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवार से मिलने गुमगी गांव गए थे।इधर, बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद तिसरी आए। इस दौरान मोहन लाल के आवास पर स्थानीय लोगों ने उन से मुलाकात कर गम्हरियाटांड़ स्थित पेट्रोल पम्प से लेकर तिसरी पुल तक नाली का निर्माण करवाने की मांग की। लोगों ने कहा कि पूर्व में नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन पुलिया को बंद करके कुछ लोगों द्वारा घर का निर्माण कराया गया है। जिसके कारण नाली के पानी का निकासी नहीं हो पाता है और नाली का सारा पानी मुख्य सड़क पर बहता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को इस सम्बन्ध में लिख कर और बात करके उक्त स्थान पर सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर भाजपा नेता रामचन्द्र ठाकुर, उदय साव, चंदौरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, चंदौरी के मुखिया पति राजकुमार दयाल, माला सिन्हा, मोहन बरनवाल, नरेश यादव, दिनेश विश्वकर्मा, योगेंद्र विश्वकर्मा, अनिल साव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।