कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव सेठ का निधन इसरी बाजार स्थित उनके निवास पर हुआ। अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। उनकी मौत पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया और पार्टी के लिए इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डुमरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री समिति सदस्य सुखदेव सेठ का आकस्मिक निधन गुरुवार सुबह इसरी बाजार स्थित अपने निवास में हो गया। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। घटना की खबर सुन बाल विकास संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बेबी देवी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, आयुष सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मण्डल, महेश भगत, भुनेश्वर दास, जगदीश रजक, खुर्शीद अंसारी, गुड्डु मलिक, मनोज जायसवाल, कपिल ठाकुर, झामुमो डुमरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, राजकुमार पांडेय, रियाज अहमद सहित दर्जनों लोग उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सेठ के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। साथ ही कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर कर श्रद्धांजलि दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




