Gridih News: जमुआ में अवैध आरा मिल ध्वस्त, लाखों की लकड़ी जब्त
Gridih News: जमुआ थाना क्षेत्र के आहारडीह (मिर्जागंज) गांव में वन विभाग ने एक अवैध आरा मिल पर छापेमारी की। डीएफओ अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई। अवैध लकड़ियों और आरा मशीनों को जब्त किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के आहारडीह (मिर्जागंज) गांव में मंगलवार सुबह वन विभाग ने अवैध आरा मिल पर औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी सुबह करीब साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक चली। अभियान का नेतृत्व डीएफओ अंकित कुमार सिंह और वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम ने किया।
छापेमारी का उद्देश्य
जानकारी के अनुसार आहारडीह गांव में आरा मिल संचालक गोलू साव द्वारा कई वर्षों से अवैध रूप से आरा मिल चलाए जाने की शिकायत वन विभाग को मिल रही थी। इसी आधार पर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान डीएफओ, जमुआ रेंजर, पुलिस बल और बड़ी संख्या में वनकर्मियों की मौजूदगी में अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया गया।
जब्ती और कार्रवाई
मौके से आरा मशीनों को उखाड़कर जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही भारी मात्रा में अवैध लकड़ी भी बरामद की गई। इसमें एकेशिया, नीम, शीशम, लिप्टस जैसी कीमती लकड़ियां शामिल हैं। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरा मिल संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
भविष्य की योजना
गिरिडीह डीएफओ अंकित कुमार सिंह ने बताया कि अवैध आरा मिल के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जब्त किए गए सभी सामान को जमुआ वन विभाग कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे अवैध धंधों पर लगातार सख्ती की मांग की है। मौके पर प्रभारी वनपाल कुमार मंगलम, संजय कुमार संत, वनरक्षी किशन कुमार राउत, सनीश कुमार, अनिल कुमार, कौशलेंद्र कुमार, रोहित कुमार, ब्रजेश कुमार, त्रिपुरारी दास, अविनाश कुमार समेत अन्य वनकर्मी मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


