निजी जमीन पर जबरन तालाब खोदवाने का आरोप
जमुआ प्रखंड के गोरो पंचायत के बिसोरायडीह मौजा में एक मामला सामने आया है जहाँ कुछ लोग जबरन निजी जमीन पर सरकारी तालाब खोद रहे हैं। आवेदक अनंत कुमार ने बताया कि उनकी जमीन पर पहले से तालाब है और वे लोग धमकी देकर खुदाई करवा रहे हैं। उन्होंने सीओ से कार्रवाई की मांग की है।

सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के गोरो पंचायत के बिसोरायडीह मौजा में दूसरे की निजी जमीन पर जबरन सरकारी तालाब खोदवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जमुआ सीओ को दिए आवेदन में आवेदक अनंत कुमार ने कहा है कि उक्त मौजा के खाता नंबर 13, प्लॉट नंबर 26, रकवा 2.88 एकड़ निजी जमीन पर पूर्व से ही एक तालाब बना है। उक्त जमीन सर्वे खतियान में उनके पूर्वज बैजनाथ सिंह प्रसाद सिंह व बालगोविंद प्रसाद सिंह के नाम से दर्ज है, जिस पर गोरो पंचायत के ही बघैडीह के सरजू राणा आदि अन्य लोगों द्वारा जबरन सरकारी योजना के तहत तालाब खुदवाया जा रहा है।
भुक्तभोगी ने कहा कि मना करने पर वे लोग कुछ भी करने की धमकी देते हैं। उन्होंने जमुआ सीओ से अविलंब कार्रवाई की मांग की है ताकि शांति व्यवस्था के साथ उनकी जमीन बची रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




