Gridih News: समाजसेवी ने किया फुटबॉल का वितरण
Gridih News: गांडेय पंचायत के पंस सदस्य श्याम पाठक ने खेल के मैदान में बच्चों के बीच फुटबॉल वितरण किया। उनका उद्देश्य बच्चों को डिजिटल स्क्रीन से दूर रखकर खेलों की ओर आकर्षित करना और उनकी प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में अन्य खेल सामग्रियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के पंस सदस्य प्रतिनिधि श्याम पाठक ने शुक्रवार को गांडेय पंचायत के विभिन्न गांवो में पहुंचकर खेल मैदान में खेल रहे बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया। फुटबॉल पाकर खिलाडियों के चेहरे खुशी से झूम उठे। इस दौरान श्याम पाठक ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन की दुनिया से दूर रखकर खेल के मैदान की ओर आकर्षित करने और उनकी शारीरिक-मानसिक प्रतिभा को निखारने के उदेश्य से फुटबॉल का वितरण किया गया है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही समय पर सही मार्गदर्शन और बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराने की है।
आज खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। यदि हमारे गांव के बच्चे खेलेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आनेवाले समय में अन्य खेल सामग्रियां भी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सुविधाओं के अभाव में किसी की प्रतिभा न दबे। मौके पर राजेश भट्ट समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


