Gridih News: फूड प्वाइजनिंग मामले में सभी प्रभावित सदस्य स्वस्थ

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में एक ही परिवार के 08 सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग का सामना करना पड़ा। यह घटना 15 जुलाई को हुई जब उन्होंने मौसमी खुखड़ी का सेवन किया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे अब स्वस्थ हैं। जिला प्रशासन ने मच्छर और जंगली मशरूम से बचने की अपील की है।

Gridih News: फूड प्वाइजनिंग मामले में सभी प्रभावित सदस्य स्वस्थ

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर जमुआ प्रखंड के नवडीहा स्थित महादेव मंदिर के समीप एक ही परिवार के 08 सदस्यों के फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित होने की घटना घटी थी। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक चिकित्सीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। 15 जुलाई को मौसमी खुखड़ी (जंगली मशरूम) के सेवन के उपरांत सभी सदस्य अस्वस्थ हो गए थे। जिला प्रशासन की तत्परता से सभी प्रभावितों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कर समुचित उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार के उपरांत सभी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शुक्रवार को जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीम एवं जमुआ की स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र एवं परिवार का विस्तृत स्वास्थ्य सर्विलांस किया गया।

जिसमें फूड सेफ्टी ऑफिसर आशुतोष चंद्र गहलोत, आईडीएसपी कार्यालय की माइक्रोबायोलॉजिस्ट जूली टेरेसा मरांडी, दीपक कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी आदि थे। सर्विलांस के दौरान सभी प्रभावित सदस्य पूर्णतः स्वस्थ पाए गए तथा किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जटिलता नहीं मिली। इधर डीसी रामनिवास यादव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में त्वरित चिकित्सीय सहायता, सतत निगरानी एवं जन जागरूकता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संभावित स्वास्थ्य जोखिम की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में जंगली अथवा अपरिचित खुखड़ी (मशरूम) के सेवन से बचें तथा किसी भी प्रकार के फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखाई देने पर बिना विलंब निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGridih News: फूड प्वाइजनिंग मामले में सभी प्रभावित सदस्य स्वस्थ