ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडबरही में मिले गिरिडीह से गायब पांच बिरहोर बच्चे

बरही में मिले गिरिडीह से गायब पांच बिरहोर बच्चे

गिरिडीह के बेड़ा पचंबा स्थित उत्कर्ष बिरहोर छात्रावास से बुधवार को गायब हुए 5 बिरहोर बच्चे शुक्रवार को बरही से सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं। पांचों बच्चे योजना बनाकर छात्रावास से भागे थे। लापता महेश...

बरही में मिले गिरिडीह से गायब पांच बिरहोर बच्चे
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 16 Dec 2017 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह के बेड़ा पचंबा स्थित उत्कर्ष बिरहोर छात्रावास से बुधवार को गायब हुए 5 बिरहोर बच्चे शुक्रवार को बरही से सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं। पांचों बच्चे योजना बनाकर छात्रावास से भागे थे। लापता महेश बिरहोर 10 वर्ष, छोटन बिरहोर 12, सिकंदर बिरहोर 10, जितेन्द्र बिरहोर 08, विकास बिरहोर 08 वर्ष बुधवार को वार्डेन किरण कुमारी व केयर टेकर रोहित सोरेन की अनुपस्थिति में छात्रावास से भागे थे। उक्त पांचों बिरहोर बच्चे हजारीबाग जिले के ईचाक थाना के भुसवा गांव के रहनेवाले हैं।

कैसे गायब हुए बच्चे: छात्रावास के 14 बच्चे जो खसरा से पीड़ित थे और सदर अस्पताल में इलाजरत थे। वार्डेन किरण कुमारी और केयर टेकर रोहित सोरेन बच्चों को रिलीज कराने बुधवार सुबह नौ बजे सदर अस्पताल चले गये थे। मौका देखकर उक्त पांचों बच्चे छात्रावास से भाग गये थे। बुधवार व गुरुवार को काफी खोजबीन करने पर भी वे नहीं मिले।

कैसे मिले बच्चे: शुक्रवार सुबह में भागे पांचों बच्चे में से एक छोटन बिरहोर के पिता सोमर बिरहोर ने वार्डेन को सूचना दी कि पांचों बच्चे बरही के केवाल बिरहोरटंडा में अपनी बहन के यहां है। इसके बाद वार्डेन ने इसकी सूचना बिरहोर विकास समिति के सचिव डॉ रितेश सिन्हा को दी इसके बाद सचिव ने इसकी जानकारी मुफ्फसिल थाना को दे दी।

कैसे बरही पहुंचे बच्चे: बच्चे भागकर कोवाड़ चले गए थे, वहां ट्रेन से कोडरमा पहुंचे। वहां से बस के माध्यम से हजारीबाग के बरही चले गए। वहां से केवाल बिरहोर टंडा अपनी बहन सुनीता देवी के घर चले गए। शुक्रवार सुबह मुफ्फसिल थाना के एसआई आयोध्या प्रसाद छात्रावास की वार्डन व केयर टेकर को साथ लेकर बरही के लिए निकल पड़े। इस दौरान बच्चों को बरही पुलिस बिरहोरटंडा सुनीता देवी के घर से बरही थाने में ले आयी थी। शुक्रवार शाम पांच बजे पांचों बिरहोर बच्चों को मुफ्फसिल थाना लाया गया। जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पांचों बच्चों को छात्रावास की वार्डेन किरण कुमारी को सौंप दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें